नशा मुक्त हिमाचल की दिशा में बड़ा कदम: प्रदेश की 234 पंचायतों में एक साथ नशा विरोधी बैठकें – भारत केसरी टीवी

नशा मुक्त हिमाचल की दिशा में बड़ा कदम: प्रदेश की 234 पंचायतों में एक साथ नशा विरोधी बैठकें

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्णायक नेतृत्व में नशा मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में प्रदेश की 234 अत्यधिक नशा प्रभावित पंचायतों में ड्रग डी-एडिक्शन कमेटियों की एक साथ बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों का उद्देश्य जनभागीदारी को मजबूत करना तथा स्थानीय स्तर पर प्रभावी रोकथाम तंत्र को सक्रिय करना रहा।

Advertisement

ये बैठकें 2 दिसंबर 2025 को धर्मशाला में आयोजित छठी राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप आयोजित की गईं, जिसमें मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा था कि नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल प्रशासनिक अभियान न बनाकर इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाना चाहिए, जिसमें ड्रग डी-एडिक्शन कमेटियों की सक्रियता एक प्रमुख स्तंभ होगी।

Advertisement

बैठकों के मुख्य उद्देश्यों में ड्रग डी-एडिक्शन कमेटियों का पुनर्गठन एवं सशक्तिकरण, पंचायत स्तर पर नशे की वर्तमान स्थिति का व्यापक आकलन, संवेदनशील क्षेत्रों एवं हॉटस्पॉट की पहचान तथा पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करना शामिल रहा। विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और नियमित निगरानी तंत्र स्थापित करने पर बल दिया गया।

बैठकों के दौरान नशा तस्करी से संबंधित स्थानीय सूचनाओं की समीक्षा की गई, समुदाय आधारित जागरूकता कार्यक्रमों की योजना बनाई गई तथा आगामी रोकथाम एवं प्रवर्तन रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इन प्रयासों का उद्देश्य नशा विरोधी अभियान को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना तथा समाज को इस साझा मिशन का सक्रिय भागीदार बनाना है।

मुख्यमंत्री की अपील को दोहराते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया है कि नशा सेवन या तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत 112 पर कॉल करके या नजदीकी पुलिस थाना में सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।#DrugFreeHimachal
#AntiDrugCampaign
#NCORD
#CommunityParticipation
#YouthAgainstDrugs
#HimachalPradesh

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000