गांव गमझून में युवक की संदिग्ध मौत का मामला — चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या की धाराएं जोड़ी गईं – भारत केसरी टीवी

गांव गमझून में युवक की संदिग्ध मौत का मामला — चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या की धाराएं जोड़ी गईं

कुनिहार, सोलन मदन शर्मा 13 नवम्बर 2025

Advertisement

थाना कुनिहार के तहत आने वाले गांव जाडली में 3 नवम्बर को बेहोशी की हालत में मिले युवक की मौत के बाद मामला हत्या में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने जांच के बाद इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 3 नवम्बर को थाना कुनिहार में सूचना मिली थी कि जाडली के पास एक व्यक्ति नशे में बेहोश पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सीएच कुनिहार अस्पताल ले जाया गया। जांच में उसकी पहचान दीनानाथ उर्फ बंटी (31 वर्ष), पुत्र श्री शंकर लाल, निवासी गांव छटियुद्ध, तहसील कसौली, जिला सोलन के रूप में हुई। चिकित्सक ने उसे बयान देने योग्य नहीं बताया और 4 नवम्बर को गंभीर अवस्था में आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 12 नवम्बर को उसकी मृत्यु हो गई।

Advertisement

मृतक के पिता शंकर लाल की शिकायत पर 5 नवम्बर को थाना कुनिहार में मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि मृतक दीनानाथ अपने दोस्त करण सिंह के साथ गांव गमझून में एक शादी समारोह में गया था, जहां कुछ स्थानीय युवकों के साथ उसका विवाद हुआ। इसी दौरान हाथापाई में दीनानाथ को धक्का लगा और वह गिर पड़ा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई।

Advertisement

मृतक के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने जांच तेज की और 12 नवम्बर को ही इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया —

1. शुभम भट्टी (31 वर्ष) पुत्र श्री सुखराम, निवासी गांव गम्बरपुल, डाकघर हरीपुर, तहसील व जिला सोलन

2. अंकित कुमार (36 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय श्री मनी राम, निवासी गांव गम्बरपुल, डाकघर हरीपुर, तहसील व जिला सोलन

3. अर्जुन सिंह (31 वर्ष) पुत्र श्री बाजू लाल, निवासी गांव अलोबरा, डाकघर हरीपुर, तहसील व जिला सोलन

4. करण सिंह (26 वर्ष) पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह, निवासी गांव बाहवां, डाकघर जुबला, तहसील अर्की, जिला सोलन

इन सभी आरोपियों को आज, 13 नवम्बर 2025, माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

धाराएं:
एफआईआर नं. 65/2025, दिनांक 05.11.2025
धारा 126(2), 115(2), 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS)
पुलिस थाना कुनिहार, जिला सोलन (हि.प्र.)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000