बड़ा भंगाल के मतदाताओं की सुविधा के लिए सहायक मतदान केंद्र: डीसी – भारत केसरी टीवी

बड़ा भंगाल के मतदाताओं की सुविधा के लिए सहायक मतदान केंद्र: डीसी

ब्रह्मू राम सरेना मुख्य सम्बादाता धर्मशाला, 20 मई।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन विभाग को कांगड़ा जिला के 20-बैजनाथ (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र 99-बड़ाभंगाल, जिसमें कुल 469 मतदाता पंजीकृत के लिए सहायक मतदान केन्द्र (ऑक्सिलरी पोलिंग स्टेशन) बनाने की अनुमति प्रदान की है।
उन्होंने बताया कि कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 पोलिंग बूथ तथा एक सहायक मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा जिला के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में पोलिंग बूथ स्थापित करने तथा पोलिंग पार्टियों के पहुंचाने के लिए व्यवस्था कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला के 99-बड़ाभंगाल का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्थित बीड में है, जहां अब 310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत इस मतदान केन्द्र के लिए सहायक मतदान केन्द्र, राजकीय उच्च पाठशाला, बड़ाभंगाल 99-क-बड़ाभंगाल बनाया गया है, जहां 159 मतदाता मतदान करेंगे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000