राष्ट्रीय डेंगू दिवस के तहत गतिविधियां आयोजित – भारत केसरी टीवी

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के तहत गतिविधियां आयोजित

ब्रह्मू राम सरेना सोलन दिनांक 19.05.2025
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन तथा शिक्षा क्रांति संस्था द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस के तहत गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.सी.सी. समन्वयक राधा चौहान ने की।
उन्होंने कहा कि डेंगू मच्छर को एडीज एजीपट्टी या टाइगर मच्छर के नाम से जाना जाता है। डेंगू का मच्छर साफ खड़े पानी में पनपता है और यह मच्छर दिन के समय लोगों को काटता है। इस मच्छर के काटने के पश्चात शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। इसके लक्षण तेज बुखार आना, सर में दर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंख के पीछे दर्द होना, आम दवा से बुखार का ना उतरना व रोगी को भूख न लगना है। नाक, मुंह, मसूड़े से खून का आना, शरीर में लाल चकते पड़ जाना भी इसके लक्षण है।
उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए घरों व कार्यालयों के आस-पास नालियों में पानी न जमा होने देना आवश्यक है ताकि इस मच्छर का लारवा न पनप सके। उन्होंने कहा कि पानी के सभी बर्तन, टंकी, टायरों, पशु-पक्षियों के लिए उपयोग होने वाले पानी के बर्तन को ढक कर रखें। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।
उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का बुखार होने पर खून की जांच करवाना आवश्यक है। जांच के उपरांत सही रोग का पता चलने पर निदान सम्भव है।
शिक्षा क्रांति एवं स्वच्छता गृह के संस्थापक सत्यम ने इस अवसर पर स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में परुषि प्रथम, सिमरन द्वितीय तथा कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000