प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति लचर, महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध के मामले : डॉ सीमा ठाकुर – भारत केसरी टीवी

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति लचर, महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध के मामले : डॉ सीमा ठाकुर

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 22/04/2024

: सुख की सरकार में प्रदेश की क़ानून व्यवस्था की हालात बहुत बदतर हैं। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ सीमा ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में प्रदेश की महिलाओं की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि चम्बा में मंदिर के एक प्रहरी द्वारा नाबालिग 9वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां भोरंज के इलाके में महिला के बाल काटकर उसका मुंह काला कर दिया गया और पूरे क्षेत्र में घुमाया गया। हिमाचल के चंबा का मनोहर हत्याकांड युवक लापता हो गया, बाद में जब पुलिस का गश्ती दल इलाके में गश्त कर रहा था तो उन्हें नाले में पत्थरों के नीचे युवक की लाश बोरी में मिली। लेकिन प्रशासन द्वारा उसके परिवार को इंसाफ नहीं दिलवाया गया।

उन्होंने कहा कि हाल फिलहाल में ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया जिसमें हिमाचल के कांगड़ा में शनिवार को पालमपुर बस स्टैंड पर दिन-दिहाडे़ एक युवक ने युवती पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक ने दराट से एक के बाद एक 10 बार युवती पर वार किए। हिमाचल में महिला उत्पीड़न इतना बड़ा रूप ले चुका है कि जहां महिलाएं न ही दिन को और न ही रात को खुद को सुरक्षित पाती है।

उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार, मर्डर, बलात्कार बड़ा रूप ले चुका है। कांगड़ा जिला के थाना भवारना के तहत गदियाड़ा पंचायत में 50 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला। मृतक महिला के गले और अन्य जगहों पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे। सुलह विधानसभा की ग्राम पंचायत गदियाड़ा में हुई 50 वर्षीय महिला की हत्या पेपर कटर से गला रेत की गई है। यह अंदेशा पुलिस और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर खून से सने मिले पेपर कटर से लगाया गया। महिलाओं की स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा कि यह किस तरह का अत्याचार है जहां हिमाचल प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने कहा कि शिमला के मॉल रोड पर पुलिस के रिपोर्टिंग रूम के सामने रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक की गंडासे से हत्या कर दी गई और पुलिस प्रशासन सोया रहा। यह प्रदेश की वर्तमान सरकार के दौरान ऐसा हिमाचल प्रदेश में हो रहा जहां युवा, महिलाएं व अन्य वर्ग भी सुरक्षित नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000