अवैध नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी – भारत केसरी टीवी

अवैध नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

दिनांक 15 फरवरी 2025 को जिला पुलिस की SIU टीम धर्मपुर व परवाणू क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम हेतु रवाना थी। इसी दौरान टीम जब परवाणू क्षेत्र के टी०टी०आर० चौक पहुंची, तो एक युवक संदिग्ध रूप से लोगों की नज़रों से बचते हुए चलता दिखाई दिया। उक्त युवक ने पीठ पर एक पिट्ठू बैग लिया हुआ था, जिससे उसकी गतिविधियों पर संदेह उत्पन्न हुआ।

Advertisement

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोककर पूछताछ की। जांच के दौरान युवक की पहचान कमल कुमार (पुत्र श्री रिखी राम, निवासी डा०खा० घटटी, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, आयु 31 वर्ष) के रूप में हुई। नियमानुसार उसके बैग की तलाशी लेने पर कुल 800 टैबलेट्स नशीली दवाइयां बरामद हुईं। जब आरोपी से इन दवाओं के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह ऐसा करने में असमर्थ रहा।

Advertisement

इस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 18 ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने जब्त प्रतिबंधित दवाओं सहित आरोपी को ड्रग निरीक्षक के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये दवाएं हरियाणा के ज़ीरकपुर से लाई गई थीं।

Advertisement

इसके अतिरिक्त, पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000