मीटर बायपास कर चला रहे थे ‘मुफ्त’ की बिजली! मंडी में भाजपा नेता बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए – भारत केसरी टीवी

मीटर बायपास कर चला रहे थे ‘मुफ्त’ की बिजली! मंडी में भाजपा नेता बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

बिजली चोरी करते रंगे हाथ धरे गए भाजपा नेता, विभाग ने ठोका 1 लाख का जुर्माना; मंडी में बड़ी कार्रवाई

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बिजली बोर्ड की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कस्मेला पंचायत के रोपड़ी गांव में एक भाजपा पदाधिकारी को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी नेता पर 99,077 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोका है।

मीटर बायपास कर चल रही थी ‘मुफ्त’ की बिजली

जानकारी के अनुसार, कस्मेला पंचायत के रोपड़ी गांव निवासी भाजपा नेता, जो वर्तमान में पार्टी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं, बीते लगभग एक वर्ष से नियमों को दरकिनार कर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड को काफी समय से आरोपी के परिसर में लगे मीटर की खपत को लेकर संदेह बना हुआ था। कारण यह था कि प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली सुविधा के बावजूद मीटर की रीडिंग लगातार असामान्य रूप से बेहद कम दर्ज की जा रही थी। मीटर की खपत बेहद कम दर्ज होने के कारण बिजली बोर्ड के फ्लाइंग स्क्वॉड ने सहायक अभियंता (AE) और एसडीओ (SDO) के नेतृत्व में अचानक दबिश दी। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मुख्य सर्विस लाइन की पीवीसी वायर को ‘पंचर’ कर मीटर को पूरी तरह बायपास किया गया था। आरोपी पिछले करीब एक साल से अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000