नौणी विश्वविद्यालय को बेसिक साइंस विभाग, केवीके सोलन और धौलाकुआं स्टेशन को मिले नए प्रमुख – भारत केसरी टीवी

नौणी विश्वविद्यालय को बेसिक साइंस विभाग, केवीके सोलन और धौलाकुआं स्टेशन को मिले नए प्रमुख

ब्रह्मू राम सरेना नौनी सोलन जुलाई, 2024
डा.यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (यूएचएफ), नौणी के बेसिक साइंस विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सोलन और धौलाकुआं में अनुसंधान केंद्र में नए विभागाध्यक्ष नियुक्त किए गए है।

Advertisement


डॉ. आर॰के गुप्ता को मुख्य परिसर में बेसिक साइन्स विज्ञान विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। डॉ. गुप्ता, वर्ष 2000 से विश्वविद्यालय में कार्य कर रहे हैं और 100 से अधिक शोध पत्रों प्रकाशित कर चुके है। उन्होंने 15 एम.एससी. और 5 पीएचडी. शोधकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है। डॉ गुप्ता सांख्यिकी, प्रयोगों का डिज़ाइन, नमूनाकरण के एक्सपर्ट है और वानिकी महाविद्यालय के अकादमिक प्रोफेसर और सी.आई.सी. के प्रोफेसर प्रभारी सहित अन्य पदों पर भी कार्य किया है।

Advertisement

इसके अतिरिक्त, फल वैज्ञानिक डॉ. विशाल राणा मुख्य परिसर में अनुसंधान निदेशालय में संयुक्त निदेशक अनुसंधान (बागवानी) का कार्यभार संभाला है। इससे पूर्व, उन्होंने धौलाकुआं में क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र के एसोसिएट निदेशक के रूप में कार्य कर रहे थे। क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं के सह निदेशक का कार्यभार प्रिंसिपल फ्लोरीकल्चरिस्ट डॉ. प्रियंका ठाकुर ने ग्रहण किया है। वह वर्ष 2000 से विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डॉ ठाकुर हिमालयी जैव विविधता (सजावटी), पौधों के वर्गीकरण, जर्मप्लाज्म संरक्षण और विभिन्न फूलों और परिदृश्य पौधों की पहचान, उत्पादन और प्रबंधन के संरक्षण में कार्य रही हैं।

Advertisement

डॉ. अमित विक्रम ने कंडाघाट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सोलन में प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डॉ. विक्रम एक ब्रीडर है सब्जी फसल ब्रीडिंग के एक्सपेर्ट हैं और आने वाले समय में केवीके की सभी विस्तार और अनुसंधान गतिविधियों की देखरेख करेंगे। इससे पूर्व उन्होंने विश्वविद्यालय में संयुक्त निदेशक अनुसंधान के पद पर कार्य किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल सहित अन्य स्टाफ ने सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000