विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जोत में पर्यटन सुविधाओं का लिया जायज़ा जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक ज़िला स्तर पर ठोस कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश – भारत केसरी टीवी

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जोत में पर्यटन सुविधाओं का लिया जायज़ा जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक ज़िला स्तर पर ठोस कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश

B.R.Sarena चंबा, मई 23 ,2025

Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चंबा एवं भटियात विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक सुधारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने प्रवास के दौरान ज़िला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में उन्होंने पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, पर्यटकों की सुविधा के लिए उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से समीक्षा की ।
विधानसभा अध्यक्ष ने विस्तृत समीक्षा के पश्चात ज़िला प्रशासन को सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर एक ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जोत जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल में पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, ऐसे में सुविधाओं का उन्नयन समय की आवश्यकता है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्वच्छता, पार्किंग, शौचालय, पेयजल, सूचना पट्ट, जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्थानीय लोगों की भागीदारी के बिना पर्यटन विकास संभव नहीं है। इसलिए स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित बनाने के लिए ज़िला स्तर पर तैयार होने वाली कार्य योजना का इसे हिस्सा बनाया जाए।
विधानसभा अध्यक्ष ने मोटूणी- खड़ा डंडा -जोत उठाऊ पेयजल योजना को शीघ्र कार्यशील करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने मानकोट गाँव से जोत के लिए एक अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने को
कहा ।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, वन विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड तथा विभिन्न संबंधित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया और अपने विभागीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, भटियात पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर पठानिया, जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर, वनमंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर एवं जितेंद्र शर्मा, विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000