भाजपा ने राज्य की तिजोरी लूटी, विकास की बजाय फिजूलखर्ची पर उड़ाए हजारों करोड़ – सीएम सुक्खू – भारत केसरी टीवी

भाजपा ने राज्य की तिजोरी लूटी, विकास की बजाय फिजूलखर्ची पर उड़ाए हजारों करोड़ – सीएम सुक्खू

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कड़ा बयान जारी करते हुए पूर्व भाजपा सरकार पर राज्य की तिजोरी लूटने और विकास की बजाय फिजूलखर्ची करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद किए जाने के मुद्दे पर भाजपा का विरोध करना कपटपूर्ण है, क्योंकि भाजपा शासनकाल में राज्य को 54,296 करोड़ रुपये का RDG मिला था, जो राज्य की कुल राजस्व प्राप्तियों का 25 से 30 प्रतिशत था। इसके अलावा 16,000 करोड़ रुपये जीएसटी क्षतिपूर्ति भी मिली।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार को पिछले तीन वर्षों में केवल 17,563 करोड़ रुपये ही RDG के रूप में प्राप्त हुए हैं, जो भाजपा सरकार को मिले अनुदान का लगभग आधा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के बकाया और महंगाई भत्ता जारी नहीं किया तथा स्वास्थ्य अधोसंरचना में भी पर्याप्त निवेश नहीं किया। वर्तमान सरकार 3,000 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य आधुनिकीकरण योजना और 1,300 करोड़ रुपये की जाईका फेज-2 योजना पर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर 2022 में सत्ता संभालते समय राज्य पर लगभग 76,185 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो भाजपा शासनकाल में पांच वर्षों में 28,000 करोड़ रुपये बढ़ा। साथ ही संशोधित वेतनमान और डीए के 10,000 करोड़ रुपये की देनदारी बिना बजट प्रावधान के छोड़ दी गई।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को राज्य की वित्तीय स्थिति पर प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे इसमें शामिल नहीं हुए।


#CM_Sukhu
#RDG
#HimachalPolitics
#BJPvsCongress
#StateFinance
#HimachalNews
#RevenueDeficitGrant
#FiscalHealth
#HimachalPradesh

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000