15 फरवरी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो जाएगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन – भारत केसरी टीवी

15 फरवरी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो जाएगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य कर दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो लाभार्थी 15 फरवरी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, उनकी पेंशन बंद कर दी जाएगी।

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार 31 जनवरी तक प्रदेश में करीब 98 हजार पेंशनधारकों ने अभी तक ई-केवाईसी सत्यापन नहीं करवाया है। फिलहाल ऐसे लाभार्थियों की पेंशन अस्थायी रूप से रोकी गई है। तय समयसीमा के बाद सत्यापन न होने की स्थिति में पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी।

सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों और तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालयों में सत्यापन के निर्देश दिए हैं, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जिन पेंशनधारकों का आधार कार्ड अपडेट नहीं है, वे पहले आधार अपडेट करवा कर संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का ई-केवाईसी अभियान जुलाई 2025 में शुरू किया गया था। अभियान के तहत मोबाइल ऐप के माध्यम से भी सत्यापन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिससे पेंशन सीधे लाभार्थियों के बैंक या डाकघर खातों में भेजी जा सके।

विभाग ने पेंशनधारकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी करवा लें, ताकि उनकी पेंशन निर्बाध रूप से जारी रह सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000