सोलन पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी, 2540 नशीली गोलियों सहित युवक-युवती गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी, 2540 नशीली गोलियों सहित युवक-युवती गिरफ्तार

सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 मार्च 2025 को SIU सोलन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टोल प्लाजा सनवारा के पास एक स्कूटी सवार युवक और युवती को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 2540 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गईं।

Advertisement

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मुकेश उर्फ तौई (पुत्र शंकर लाल, निवासी गांधी मोहल्ला चौक बाजार, सोलन) और पूजा (निवासी मशोबरा, शिमला) के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उनसे इन प्रतिबंधित दवाओं को रखने और ले जाने के दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी वैध पास, परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सके।

Advertisement

इस पर दोनों के खिलाफ धारा 18, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा, स्कूटी (HP14C-6401) भी जब्त कर ली गई।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी इन नशीली दवाओं को सोलन और आसपास के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों और युवाओं तक सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000