कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा :- राजीव भारद्वाज – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा :- राजीव भारद्वाज

धर्मशाला, शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 13/05/2024

Advertisement

प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा शहजादे को देना होगा कांग्रेस के सैम पित्रोदा चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं। उनके इस बयान पर बेहद गुस्से में दिखे राजीव भारद्वाज ने कहा कि ’शहजादे’ के अमेरिका में रहने वाले अंकल की यह टिप्पणी नस्ली है और देशवासी त्वचा के रंग को लेकर अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। शहजादे को त्वचा के रंग के इस खेल की अनुमति किसने दी? इसका जवाब देना होगा।

Advertisement

उन्होंने कहा पित्रोदा ने पिछले दिनों भी भारत में अमेरिका की तर्ज पर विरासत टैक्स की पैरवी कर कांग्रेस की खूब किरकिरी कराई थी। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में कहा था – ’हम 75 साल से बहुत सुखद माहौल में रह रहे हैं, जहां कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ-साथ रह रहे हैं।’ पित्रोदा ने इंटरनेट मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित इस इंटरव्यू में कहा ’हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब और उत्तर के लोग गोरों जैसे दिखते हैं जबकि दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।’ उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी भाई-बहन हैं। भारत में अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। पित्रोदा की इस टिप्पणी पर राजीव भारद्वाज की अगुआई में भाजपा ने चौतरफा हमला बोला। भारद्वाज ने कहा – शहजादे के मार्गदर्शक अंकल ने बड़ा राज खोला है। पित्रोदा ने बताया कि जिनकी त्वचा का रंग काला है, वे सभी अफ्रीका के रहने वाले हैं। पित्रोदा की यह टिप्पणी नस्ली है। देशवासी त्वचा के रंग को लेकर अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। राजीव ने कहा शहजादे के दार्शनिक ने इतनी बड़ी गाली दे दी, जिससे आज मुझे बेहद गुस्सा आ गया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000