हिमाचल का हाल बेहाल: ट्रेजरी बंद, विकास कार्य ठप — सरकार बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त – भारत केसरी टीवी

हिमाचल का हाल बेहाल: ट्रेजरी बंद, विकास कार्य ठप — सरकार बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पूरी तरह से झूठ, बहाने और फरेब पर टिकी है। दिवाली से पहले ठेकेदारों को भुगतान करने के दावे करने वाले मुख्यमंत्री ने न केवल जनता को गुमराह किया बल्कि ठेकेदारों की मेहनत और प्रदेश के विकास के साथ खुला मज़ाक किया है। जब हिमाचल की जनता बिजली, पानी और भुगतानों के लिए परेशान है, तब मुख्यमंत्री बिहार चुनाव में जाकर झूठा प्रचार कर रहे हैं।
विश्व चक्षु ने कहा कि सच्चाई यह है कि ट्रेजरी बंद है, विकास ठप है, और जनता त्रस्त है। सरकार के पास कर्मचारियों, ठेकेदारों और योजनाओं के भुगतान के लिए पैसा नहीं है। हर विभाग की फाइलें कोषागार में धूल खा रही हैं और मुख्यमंत्री मंचों से “विकास हो रहा है” का झूठा नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार “काम करवाओ, पर भुगतान भूल जाओ” की नीति पर चल रही है। जो सरकार अपने ही ठेकेदारों और कर्मचारियों को समय पर भुगतान न कर पाए, वह जनता के हितों की रक्षा क्या करेगी? यह सरकार अब विकास नहीं, विनाश का पर्याय बन चुकी है।
एडवोकेट विश्व चक्षु ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब हिमाचल की जनता बिजली, पानी और भुगतानों के लिए परेशान है, तब मुख्यमंत्री बिहार चुनाव में जाकर झूठा प्रचार कर रहे हैं। विश्व चक्षु ने कहा कि सुक्खू बिहार में जाकर दावा कर रहे हैं कि “हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए की गारंटी पूरी कर दी गई#HimachalPolitics
#BJPvsCongress
#TreasuryCrisis
#DevelopmentStalled
#SukhuGovernment
#HimachalNews
#PoliticalDebate
#BiharElections
#VikasYaVinaash
#HimachalUpdate

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000