कपड़े खरीदने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दुकानदार से 55.15 ग्राम चरस बरामद की – भारत केसरी टीवी

कपड़े खरीदने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दुकानदार से 55.15 ग्राम चरस बरामद की

हमीरपुर: थाना क्षेत्र नादौन के तहत एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान से पुलिस ने 55.15 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी दुकानदार की पहचान 40 वर्षीय निखिल जमवाल, निवासी गगडुही ज्वालामुखी, के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

शनिवार को कोर्ट परिसर के पास स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में एसआई देवानंद, हेड कांस्टेबल कुशल देव और बलजिंद्र सिंह कपड़े खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि दुकानदार ने अचानक एक रैक में रखे पर्स को छुपाने की कोशिश की।

Advertisement

पुलिसकर्मियों को शक होने पर जब उन्होंने दुकानदार से पर्स के बारे में पूछा, तो वह घबरा गया। तलाशी लेने पर पर्स से 55.15 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Advertisement

पुलिसकर्मियों के अनुसार, वे कोर्ट परिसर में किसी काम से आए थे और खाली समय में कपड़े खरीदने दुकान गए थे। इसी दौरान यह मामला सामने आया और उन्होंने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000