हिमाचल न्यूज: बारिश की वजह से 60 से अधिक सड़कें बाधित, मानसून सीजन में 21 फीसदी कम हुई बारिश – भारत केसरी टीवी

हिमाचल न्यूज: बारिश की वजह से 60 से अधिक सड़कें बाधित, मानसून सीजन में 21 फीसदी कम हुई बारिश

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन में हुई बारिश की वजह से अभी कई जिलों और क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से कई सड़कें बंद है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश के कारण अभी भी 60 से अधिक सड़कें बाधित हैं।

Advertisement

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 31 सड़कें बंद हैं। शिमला और मंडी में 13, कांगड़ा में 10, किन्नौर में चार, कुल्लू में दो और ऊना, सिरमौर और लाहौल और स्पीति जिलों में एक-एक सड़क बंद हैं। वहीं, नेशनल हाईवे 5 (हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग) किन्नौर जिले में नेगुलसारी के पास बाधित है। एसईओसी ने बताया कि राज्य में 11 बिजली और एक जलापूर्ति योजना भी बाधित है।

Advertisement

बीते शनिवार शाम से राज्य के कई हिस्सों में मध्यम बारिश हो रही है। ऊना में सबसे अधिक 48 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद कुफरी में 19.8 मिमी, सांगला में 17.2 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 15.6 मिमी, मंडी में 15.6 मिमी, निचार में 14.8 मिमी, बिजाही में 14 मिमी, कल्पा में 8.1, बर्थिन में 7 मिमी, देहरा गोपीपुर में 6.3 मिमी और डलहौजी में 5 मिमी बारिश हुई।

Advertisement

वहीं, 27 जून को राज्य में मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश में 21 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज की गई है। राज्य में 657.9 मिमी की औसत के मुकाबले 522.2 मिमी वर्षा हुई है। 27 जून से 7 सितंबर तक चल रहे मानसून सीजन के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 158 लोग मारे गए हैं। जबकि 30 अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने कहा कि राज्य को 1,305 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000