Himachal: CPS मामले में हिमाचल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विधायक पद पर बने रहेंगे पूर्व सीपीएस – भारत केसरी टीवी

Himachal: CPS मामले में हिमाचल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विधायक पद पर बने रहेंगे पूर्व सीपीएस

हिमाचल प्रदेश के 6 मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) से जुड़े मामले की आज सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार पूर्व सीपीएस विधायक पद पर बने रहेंगे। इन पर हाईकोर्ट के फैसले का पैरा 50 फिलहाल लागू नहीं होगा। इस निर्णय के बाद अब संबंधित विधायकों की सदस्यता को खतरा नहीं है।

Advertisement

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकार न तो नया सीपीएस नियुक्त कर पाएगी और न ही जो सीपीएस बाहर किए गए हैं, उन्हें बरकरार रख पाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षकारों को निर्देश दिया है कि वे अगले 2 सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करें। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 20 जनवरी तय की है।

Advertisement

बता दें कि हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के सीपीएस कानून 2006 को असंवैधानिक करार दिया है। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद 6 विधायकों अर्की से संजय अवस्थी, दून से राम कुमार चौधरी, पालमपुर से आशीष बुटेल, रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा, बैजनाथ से किशोरी लाल और कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर को मुख्य संसदीय सचिव के पद से हटना पड़ा है।

Advertisement

हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां आज मामले की सुनवाई हुई। सरकार की ओर दायर याचिकाओं में कहा गया कि मुख्य संसदीय सचिव और संसदीय सचिव के पद 70 वर्षों से भारत और 18 वर्षों से हिमाचल में हैं। याचिका में दलील दी गई है कि हिमाचल सरकार ने गुड गवर्नेंस और जनहित के कार्यों के लिए सीपीएस नियुक्त किए थे। इस फैसले के बाद हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस मामले को लेकर विपक्ष जहां सरकार पर हमलावर है, वहीं सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000