आपदा के समय कांग्रेस सरकार की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है : रणधीर – भारत केसरी टीवी

आपदा के समय कांग्रेस सरकार की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है : रणधीर

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 23/08/25

Advertisement

• आपदा के समय विक्रमादित्य विदेश घूमने चले गए, ऐसा क्या महत्वपूर्ण काम
• फील्ड स्टाफ तब तक नहीं हिलता जबतक विधायक फोन ना करे
• आज तक बरसातों को लेकर तैयारी बैठक नहीं हुई चिंता का विषय
• आपदा से समय ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं, बिल फंस जाएंगे
• हिमाचल की जनता मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसे जमा नहीं करवा रही अपितु सीधा जाकर या नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के माध्यम से पीड़ितों को धनराशि प्राप्त करवा रही है

Advertisement

शिमला, भाजपा मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि आपदा के समय भले नुकसान छोटा हो पर गरीबों के लिए नुकसान ज्यादा ही होता है। फील्ड स्टाफ का काम मौके पर जाना, नुकसान का जायजा लेना और फौरी राहत देना होता है पर जब तक एक विधायक फील्ड स्टाफ या पटवारी को फोन नहीं करता वह मौके पर नहीं जाते हैं, हम सरकार से निवेदन करते हैं कि आपदा के समय यह सभी प्रो एक्टिव होने चाहिए।
रणधीर शर्मा ने सरकार की कार्य प्रणाली पर सवालिया चिन्ह उठाते हुए कहा आपदा के समय वर्तमान सरकार बचती दिखाई दी, उनके प्रतिनिधि कहते हैं कि बादल फटने का पता नहीं लगता। पर हम सरकार से सवाल करते हैं कि जुलाई, अगस्त और सितंबर में होने वाली बारिश का तो पता होता है ? आज से पहले सरकार ने कभी पूर्व एवं पूर्ण योजना पर काम किया ? यानी बरसात को लेकर किसी प्रकार की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया और जैसे ही बरसात आई है तो भारी बाढ़ शुरू हो जाती है, इस बारे में चिंता करनी जरूरी है।

Advertisement

रणधीर शर्मा ने कहा कि हम कमियां नहीं बताएंगे तो सुधार कैसे होगा आलोचना तो व्यवस्था तो एक भाग है अगर अच्छी सरकार चलानी है तो निंदा करने वालों को साथ रखना चाहिए। आपदा के समय एक बात तो स्पष्ट रही की सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है, शायद नुकसान विपक्ष के विधानसभा क्षेत्रों का हुआ है इसलिए सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। आपदा के समय राजस्व विभाग का बड़ा रोल होता है और राजस्व मंत्री के ब्यान स्पष्ट करते हैं कि वह इस आपदा के समय गंभीर नहीं थे, साथ ही लोक निर्माण विभाग भी एक महत्वपूर्ण मंत्रालय है और संकट की घड़ी में विभाग मंत्री विक्रमादित्य ही आपदा के समय घूमने चले गए, हम पूछना चाहते हैं कि आपदा से महत्वपूर्ण कार्य क्या हो सकता है ?

Advertisement

शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है और सरकार पर बड़े प्रश्न चिन्ह खड़े हो गए हैं। भाजपा के समय ठेकेदार कहते थे की जेसीबी लगा दो टेंडर का इंतजार मत करो पैसे तो आ ही जाएंगे, पर वर्तमान कांग्रेस के सरकार के समय यह हालत हो गई है कि टेंडर लगने के बाद भी ठेकेदार काम नहीं कर रहे। क्योंकि उनको अपने बिलों के भुगतान की चिंता है।
विश्वसनीयता समाप्त होने का एक और उदाहरण है कि हिमाचल की जनता मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसे जमा नहीं करवा रही अपितु सीधा जाकर या नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के माध्यम से पीड़ितों को धनराशि प्राप्त करवा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार में चलती गुटबाजी को लेकर भी जनता को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री की जिस मंत्री से नहीं बनती उसके विभाग को पैसा बजट प्रावधान में कटौती करने के बाद दिया जा रहा है, जिसकी वजह से आपका पीड़ितों को राहत पहुंचाने में कठिनाइयां आ रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000