सोलन ब्रेकिंग : वैगनआर में ढो रहे थे बड़ी मात्रा में चूरापोस्त, अफीम और चरस, दो गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : वैगनआर में ढो रहे थे बड़ी मात्रा में चूरापोस्त, अफीम और चरस, दो गिरफ्तार

सोलन। बागा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहनों की तलाशी के दौरान एक मारुति वैगनआर में बैठे दो लोगों के पास से भारी मात्रा में चूरा पोस्त, अफीम और चरस की खेप बरामद की है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पूर्व में भी बिलासपुर के बरमाणा व सोलन के बागा व दाड़लाघाट थानों में आपराधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस अब उन्हें अदालत में पेश किया।

Advertisement

सोलन के एसपी गौरव सिं​ह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर को बागा थाना पुलिस को देर सायं एक वैगनआर के माध्यम से क्षेत्र में नशे की बड़ी खेप के पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने रात में मुमक चौक पर नाकेबन्दी करके आने वाले वाहनों की तलाशी का अभियानशुरू कर दिया। कुछ देर में एच०पी०-24 डी- 5368 मारूति वैगनार कार आते दिखी।

Advertisement

पुलिस जवानों ने संकेत से वाहन को रोका और उसकी गहन तलाशी लेनी शुरू कर दी। वाहन में सवार दोनों लोगों को पुलिस ने नीचे उतार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों ने अपना परिचय नाम अर्की के समत्याड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार यहं के बेरल क्षेत्र के होई गांव निवासी 37 वर्षीय मनोहर लाल के रूप में दिया।

Advertisement

इस दौरान पुलिस को वाहन की तलाशी के दौरान 3 किलो से ज़्यादा चूरापोस्त, क़रीब 20 ग्राम अफीम व 54 ग्राम चरस बरामद हो गई। दोनों व्यक्ति नशे के इस सामान को वाहन में ढोने का न तो कोई प्रमाणपत्र पेश कर सके और नही कोई ठोस वजह उनके पास थी। नतीजतन दोनों को पुलिस ने नशे के सामान की तस्करी में गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से मिली मारूति वेगनआर को पुलिस ने सीज कर दिया है।

Advertisement

एसपी के अनुसार जाँच के दौरान यह भी पाया गया कि गिरफतार दोनों आरोपी पहले भी अपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। जिसमें आरोपी अनिल कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना बरमाणा व पुलिस थाना बागा में एक- एक मामला गारपीट का व दूसरे आरोपी मनोहर लाल के विरुद्ध पुलिस थाना दाड़लाघाट में एक मामला लकड़ी चोरी के सन्दर्भ में पंजीकृत है। दोनों को आज पुलिस ने अदालत में पेश किया। मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000