जयराम ठाकुर का हमला — सरकार व्यवस्था पतन की राह पर, तीन साल योजनाएं और संस्थान बंद करने में गुज़ारे – भारत केसरी टीवी

जयराम ठाकुर का हमला — सरकार व्यवस्था पतन की राह पर, तीन साल योजनाएं और संस्थान बंद करने में गुज़ारे

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

सुजानपुर में नारी सम्मान समारोह के दौरान बोले नेता प्रतिपक्ष, योजनाएं-संस्थान बंद करने में ही लगा दिए तीन साल
प्रदेश की कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन तीन साल में जिस तरीके का काम सरकार ने किया है, उसे देखकर तो यही लगता है कि इस सरकार ने व्यवस्था पतन की राह चुनी है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का। रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सराकड़ में सर्वकल्याणकारी संस्था के नारी सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि जयराम ठाकुर की सरकार ने कोई विकास नहीं कराया, जबकि तीन साल हो गए और वह हमारी सरकार द्वारा खोले गए संस्थान ही बंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के पांच विधानसभा क्षेत्र में कोई भी ऐसा विधानसभा क्षेत्र नहीं होगा, जहां पर उन्होंने दो दर्जन डेढ़ दर्जन संस्थाओं को बंद न किया हो। प्रदेश भर में हजारों संस्थान बंद किए और हमारी दर्जनों योजनाओं को अधर में छोड़ दिया। नई योजनाएं चलना तो छोड़ दीजिए, वह पूर्व सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को भी नहीं चला पाए।
जयराम ने कहा कि वह निजी तौर पर किसी के खिलाफ बोलना पसंद नहीं करते हैं#JaiRamThakur #LeaderOfOpposition #SukhuGovernment #HimachalPolitics #Sujaunpur #NariSammanSamaroh #DevelopmentDebate #HimachalNews

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000