राहत व पुनर्वास कार्याें को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी: डीसी धर्मशाला के समीप सुधेड़ में हुए भूस्खलन क्षेत्र का उपायुक्त ने लिया जायजा – भारत केसरी टीवी

राहत व पुनर्वास कार्याें को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी: डीसी धर्मशाला के समीप सुधेड़ में हुए भूस्खलन क्षेत्र का उपायुक्त ने लिया जायजा

धर्मशाला,आरती शर्मा 21 अगस्त:

Advertisement

धर्मशाला के समीप सुधेड में भूस्खलन स्थल का उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को इस क्षेत्र में जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शीघ्र आकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए स्थायी समाधान की आवश्यकता है।

Advertisement

इसके साथ ही उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी को यहां घरों के आस-पास वर्षा जल की निकासी के लिए आवश्यक प्रबंध करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि बारिश के मौसम में सड़कें और यातायात बाधित न हो।

Advertisement

इसके उपरांत उन्होंने धर्मशाला रोप-वे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला रोपवे परियोजना के समीप भूस्खलन की घटना के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा एवं संभावित जोखिम को देखते हुए तात्कालिक प्रभाव से रोपवे की सभी गतिविधियों को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के भू-वैज्ञानिक विशेषज्ञ, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं नगर निगम धर्मशाला की तकनीकी समिति दो दिनों के भीतर स्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर ही रोपवे गतिविधियों को निलंबित रखने या पुनः प्रारंभ करने संबंधी निर्णय लिया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जिला की भौगोलिक संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संस्थानों एवं विभागों को भूकंप सुरक्षा और आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों को तुरंत मजबूत करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिला के सभी संस्थान अपनी संवेदनशील परिसंपत्तियों, महत्वपूर्ण भवनों एवं लाइफ लाइन इन्फ्रास्ट्रक्चर का त्वरित सुरक्षा ऑडिट करें ताकि जोखिमों एवं कमियों की पहचान की जा सके।

उन्होंने जिला के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा राहत और पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सड़कों की मरम्मत, विद्युत और जल आपूर्ति की बहाली का कार्य युद्वस्तर पर किया जाये।

उपायुक्त ने जनता से अपील की कि वे सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
000

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000