पेरिस में टूटा टोक्यो का महारिकॉर्ड, भारत ने रचा सबसे ज्यादा मेडल जीतने का कीर्तिमान – भारत केसरी टीवी

पेरिस में टूटा टोक्यो का महारिकॉर्ड, भारत ने रचा सबसे ज्यादा मेडल जीतने का कीर्तिमान

पेरिस।  पेरिस पैरालंपिक में भारतीय पैराएथलीट ने 6 दिन के भीतर ही वो कारनामा कर दिया है, जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था। दरअसल, भारत ने पेरिस में 20 मेडल का आंकड़ा छूने के साथ ही एक पैरालंपिक गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया इतिहास रच दिया है। भारत के खाते में अब कुल 20 मेडल हो गए हैं। इनमें 3 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। पेरिस से पहले भारत ने टोक्यो 2020 में पैरालंपिक गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने कुल 19 मेडल जीते थे। लेकिन, अब पेरिस में पहले 6 दिनों के भीतर ही भारतीय पैराएथलीटों ने पैरालंपिक गेम्स के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है।

Advertisement

छठे दिन आए 5 मेडल
पेरिस पैरालंपिक में भारत ने अब तक 4 खेलों में मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 10 मेडल एथलेटिक्स से आए हैं। वहीं, 5 मेडल बैडमिंटन और 4 मेडल शूटिंग में आए हैं। एक मेडल तीरंदाजी से आया है। भारत ने 3 सितंबर यानी छठे दिन 5 मेडल अपनी झोली में डाले। दीप्ति जीवनजी, शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु, अजीत सिंह और सुंदर गुर्जर ने ये मेडल दिलाए।

Advertisement

पैरालंपिक गेम्स में भारत का प्रदर्शन
भारत पैरालंपिक गेम्स में साल 1968 से शिरकत कर रहा है। पहले पैरालंपिक गेम्स में भारत का खाता भी नहीं खुला था। इसके बाद 1972 में भारत को गोल्ड के रुप में पहला मेडल मिला। अगले 2 पैरालंपिक में भारत ने हिस्सा नहीं लिया लेकिन 1984 में भारतीय पैराएथलीट 4 मेडल जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद एक बार फिर अगले 4 पैरालंपिक में भारत खाता भी नहीं खोल पाया। फिर भारत 2004 एथेंस पैरालंपिक में 2 मेडल जीतने में कामयाब रहा। इसके बाद हमें 2008 बीजिंग पैरालंपिक में कोई मेडल नहीं मिला और 2012 लंदन पैरालंपिक में सिर्फ 1 मेडल से संतोष करना पड़ा। 2016 रियो पैरालंपिक में भारत ने 4 मेडल जीते लेकिन उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी थी। फिर आया टोक्यो पैरालंपिक जिसमें भारत ने 19 मेडल जीतकर नया कीर्तिमान रच दिया और अब पेरिस में भारत ने टोक्यो के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान बना दिया है।

Advertisement

 

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000