देहरादून बब्रेकिंग: संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस – भारत केसरी टीवी

देहरादून बब्रेकिंग: संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस

देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंर्तगत परवल गांव के पास नदी किनारे प्लाटिंग में संदिग्ध अवस्था में करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस को मृतक के सिर पर चोट के कई निशान मिले और सड़क पर खून पड़ा मिला। वहीं प्रथम दृष्टया में सिर पर वार कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भेज दिया है। साथ ही पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है।

Advertisement

गौर हो कि परवल गांव के पास नदी किनारे प्लाटिंग में एक व्यक्ति का का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और और डॉग स्क्वायड फिंगरप्रिंट की टीम ने घटनास्थल की पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।

Advertisement

टीम द्वारा जांच पड़ताल करने पर मृतक के सिर पर कई चोट के कई निशान मिले और सड़क पर खून पड़ा मिला। वहीं मृतक के सिर के पास एक ईंट भी मिली है। घटना के बाद पुलिस एसपी सिटी और सीओ भी मौके पर पहुंचे.थाना प्रेमनगर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया है कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है और मृतक व्यक्ति मजदूर प्रतीत हो रहा। शव के पास एक ईंट बरामद हुआ है। संभवत: ईंट से मारकर व्यक्ति की हत्या की गई है। कहा कि घटना के संबंध में जांच करते हुए मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

लक्सर सहारनपुर रेल मार्ग के लंढौरा रेलवे स्टेशन के पास 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रेलवे सिग्नल पर लटका मिला। लंढौरा रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर लक्सर जीआरपी मौके पर पहुंची और युवक के शव को नीचे उतारा गया। शव की पहचान नहीं हो पाई और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जीआरपी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000