सोलन ब्रेकिंग : गैरइरादातन हत्या के दोषी को दस साल की सजा, एक लाख जुर्माना – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : गैरइरादातन हत्या के दोषी को दस साल की सजा, एक लाख जुर्माना

नालागढ़। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नालागढ़ की अदालत ने गैर इरादातन हत्या का आरोप साबित होने पर बिहार निवासी एक व्यक्ति को दस साल की सश्रम कैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में उसे दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Advertisement

मुकदमे सिलसिले में जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी देवेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि वर्ष 2016 में 13 सितंबर को बद्दी पुलिस थाने में सूचना मिली थी कि बद्दी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मारपीट में घायल युवक पहुंचा है।

Advertisement

इस सूचना पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंच कर मामले की जानकारी एकत्रित की। पुलिस यह उपस्थित प्रकाश कुमार ने लिखित जानकारी दी कि 12 सितंबर की रात को बिहार के गोपालगंज जिले के शुक्ल जादूपुर निवासी मुरेश साहनी ने इसके दोस्त बृजेश कुमार के साथ अपनी किशनपुरा स्थित कबाड़ की दुकान में मारपीट कर और लोहे के रॉड से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Advertisement

उसे उपचार के लिए सीएचसीबद्दी से चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। जहां बाद में उसकी मौत हो गई।
नालागढ़ स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय मंडयाल की अदालत ने इस मामले में दोनों पक्षों की लंबी सुनवाई के बाद मुरेश साहनी को गैर इरादातन हत्या का दोषी पाते हुए उसे दस साल के कठोर कारावास की सजा और एक लाख रुपये जुर्माने का आदेश सुनाया।

Advertisement

जुर्माना अदा न करने की सूरत में उसे दो महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस मामले की पुलिस जांच बद्दी थाने के सहायक उप निरीक्षक योगेश कुमार व उप निरीक्षक राकेश राय ने की थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000