T-20 वर्ल्ड कप फाइनल आज: दूसरी बार ट्रॉफी बचाने उतरेगी टीम इंडिया, कीवी टीम पहली बार खिताब की तलाश में – भारत केसरी टीवी

T-20 वर्ल्ड कप फाइनल आज: दूसरी बार ट्रॉफी बचाने उतरेगी टीम इंडिया, कीवी टीम पहली बार खिताब की तलाश में

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*ICC T-20 World Cup : अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल आज, मुकाबला शाम सात बजे से*

Advertisement

इतिहास बदलने उतरेगी सूर्या सेना, पहले विश्व खिताब पर होगी न्यूजीलैंड की नजर

हिमाचल संस्कृति कार्यक्रम टिकट
टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाने से सिर्फ एक जीत दूर है। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को फाइनल में भारत के सामने न्यूजीलैंड की कठिन चुनौती होगी। दोनों टीमों में से ट्रॉफी कोई भी जीते इतिहास बनना तय है। भारत खिताब का बचाव करने और तीन बार चैंपियन बनने वाला पहला देश बनेगा, तो न्यूजीलैंड की टीम पहली बार विश्व विजेता बनेगी। सूर्यकुमार एक कुशल बल्लेबाज और चतुर कप्तान के रूप में अपनी खुद की विरासत बनाने के लिए उत्सुक होंगे।

साथ ही नवंबर, 2023 में इसी मैदान पर वनडे विश्व कप के फाइनल में मिले जख्मों पर भी मरहम लगाने की कोशिश करेंगे। टीम ठीक 364 दिन पहले नौ मार्च, 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड की इसी टीम के खिलाफ मिली जीत से प्रेरणा लेने की भी कोशिश करेंगे। भले ही वह टूर्नामेंट 50 ओवर का था। सूर्यकुमार उस टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन दुबई में मिली उस एकतरफा जीत से उन्हें हौसला मिल सकता है। भारत को अब तक टूर्नामेंट में किस्मत का साथ मिला है।

भारत— सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा और कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड— मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फग्र्यूसन, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सफर्ट (विकेटकीपर) और ईश सोढ़ी।

ब्राउंडी लगाने में भारत आगे

टीम इंडिया ने बाउंड्री लगाने में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया। भारत ने 88 छक्के और 128 चौके लगाए। कीवी टीम 57 सिक्स और 109 चौके ही लगा पाई। भारत ने टूर्नामेंट में तीन बार 200 प्लस का स्कोर भी बनाया, जबकि कीवी टीम का बेस्ट स्कोर 183 रन ही है। हालांकि, ये स्कोर भी रन चेज में आया था।

स्ट्राइक रेट में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

न्यूजीलैंड ने दोनों मेजबान देशों में अपने मैच खेले। भारत के मुकाबले श्रीलंका में रन बनाना मुश्किल होता है, इसके बावजूद कीवी टीम ने भारत से बेहतर रन रेट और स्ट्राइक रेट से स्कोर किया। कीवी टीम का बैटिंग औसत भी भारत के 27.31 के मुकाबले 41.68 रहा। न्यूजीलैंड के दो ही बैटर्स खाता नहीं खोल सके, जबकि भारत के बैटर्स 11 बार टूर्नामेंट में खाता नहीं खोल पाए।

टीम इंडिया मिडल ओवर्स में स्ट्रॉन्ग
अलग-अलग फेज में बैटिंग देखें, तो टीम इंडिया ने पावरप्ले में औसतन 58 रन बनाने में दो विकेट गंवाए हैं। हालांकि, टीम दो बार 80 प्लस भी बना चुकी है, लेकिन ये स्कोर नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ रहे। सात से 16 ओवर के बीच भारत जरूर स्ट्रॉन्ग रहा, टीम ने औसतन 93 रन बनाने में तीन विकेट गंवाए। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 123 रन टीम का बेस्ट स्कोर रहा। डेथ ओवर्स में टीम इंडिया कमजोर रही। आखिर के चार ओवर्स में औसत स्कोर 44 रन ही रहा। टीम तीन बार ही 60 प्लस रन बना सकी और एक बार भी 70 का स्कोर पार नहीं कर पाई।

कीवी खिलाड़ी पावरप्ले में मजबूत
न्यूजीलैंड को फिन एलन और टिम साइफर्ट की ओपनिंग जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। टारगेट का पीछा करते हुए अक्सर दोनों प्लेयर्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप की और मिडिल ओवर्स में ही मैच खत्म कर दिया। शुरुआती छह ओवर में टीम ने औसतन 62 रन बनाने में 1 विकेट गंवाया। 84 रन टीम का बेस्ट स्कोर रहा, जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में बनाया।

ट्रॉफी केे लिए दिल तोडऩे भी पड़े, तो तोड़ेंगे
आईसीसी मेन्स टी-20 वल्र्ड कप के खिताबी मुकाबले को लेकर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने बड़ा बयान दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल से पहले सेंटनर ने कहा कि अगर ट्रॉफी जीतने के लिए उन्हें भारतीय फैन्स के दिल तोडऩे भी पड़ें, तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होगी। कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर का यह बयान कुछ हद तक ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की याद दिलाता है। कमिंस ने 2023 के वनडे वल्र्ड कप फाइनल से पहले कहा था कि वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद एकतरफा भीड़ को साइलेंट करना चाहते हैं। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वल्र्ड कप खिताब जीत लिया था। मिचेल सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम भले ही इस मुकाबले में फेवरिट नहीं मानी जा रही हो, लेकिन अगर खिलाड़ी छोटी-छोटी चीजों को सही तरीके से अंजाम दें, तो न्यूजीलैंड ट्रॉफी जीत सकता है और हर किसी को खामोश कर सकता है। अगर इसके लिए कुछ दिल तोडऩे पड़ें, तो भी हमें कोई दिक्कत नहीं है।

भारत को इकलौती हार सुपर-8 में
मेजबान भारत ने टी-20 वल्र्ड कप की शुरुआत अमरीका के खिलाफ मैच से की। पावरप्ले में चार विकेट गंवाने के बाद कप्तान सूर्य ने 84 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। टीम ने फिर नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ आसान मुकाबले जीते। सुपर-8 स्टेज में होम टीम का पहला मैच अफ्रीका से अहमदाबाद में हुआ। पावरप्ले में विकेट गिरने के बावजूद प्रोटियाज टीम ने 187 रन बना दिए। भारत 111 ही बना सका। इस हार के बाद भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन बनाकर कमबैक किया। टीम ने फिर विंडीज के खिलाफ 197 रन चेज कर सेमीफाइनल में पहुंची। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत ने 253 रन बनाए, लेकिन ये स्कोर भी जीत के लिए काफी नहीं लग रहा था। इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने शतक लगाया और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। हालांकि, भारत ने सात रन के करीबी अंतर से हाई-स्कोरिंग मैच जीता और फाइनल में एंट्री कर ली।

हर स्टेज में 1-1 मैच हारे कीवी खिलाड़ी
न्यूजीलैंड ने ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान को हराकर टूर्नामेंट शुरू किया। टीम ने फिर यूएई को 10 विकेट से हराया। फिर अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से मैच हुआ। जहां प्रोटियाज टीम ने आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। न्यूजीलैंड ने फिर चेन्नई में कनाडा को हराया और सुपर-8 में एंट्री कर ली। सेकेंड राउंड में न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ पहला ही मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। टीम फिर कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ स्ट्रगल कर रही थी।

पावरप्ले और मिडिल ओवर्स में खराब प्रदर्शन के बाद डेथ ओवर्स में 70 रन बनाकर टीम ने 168 रन बनाए। श्रीलंका 107 रन ही बना सका। इसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मैच हार गई। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम श्रीलंका पर डिपेंड हो गई। श्रीलंका ने अपने आखिरी मैच में पाक को सात रन से हराया और बेहतर रन रेट के कारण न्यूजीलैंड ने क्वालिफाई कर लिया। सेमीफाइनल में टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000