Sukhvinder Singh Sukhu ने SDRF टीम को किया सम्मानित, राष्ट्रीय CSSR प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार नंबर-1 बना हिमाचल – भारत केसरी टीवी

Sukhvinder Singh Sukhu ने SDRF टीम को किया सम्मानित, राष्ट्रीय CSSR प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार नंबर-1 बना हिमाचल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Sukhvinder Singh Sukhu: राष्ट्रीय CSSR प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार अव्वल रहा Himachal Pradesh SDRF, हिमाचल के लिए गर्व का पल

Advertisement

आज Oak Over में आयोजित सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की उत्कृष्ट उपलब्धि को सम्मानित किया गया। इस टीम ने राष्ट्रीय स्तर की Collapsed Structure Search and Rescue (CSSR) प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रचा है। इस दौरान विजेता टीम ने ट्रॉफी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट की।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि छोटे राज्य हिमाचल का राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान SDRF, होमगार्ड, अग्निशमन और सिविल डिफेंस ने लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होम गार्ड वॉलंटियर मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ भी किया, जिससे प्रदेशभर में होमगार्ड स्वयंसेवकों के प्रबंधन और समन्वय में सुधार होगा। साथ ही फायर सेफ्टी कोड 2026 की भी समीक्षा की गई।

कार्यक्रम में SDRF टीम के सभी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। यह प्रतियोगिता 9 से 11 मार्च 2026 तक Ghaziabad में आयोजित हुई, जिसमें 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 30 टीमों ने भाग लिया।

हिमाचल SDRF टीम ने मात्र 41 मिनट में प्रतियोगिता पूरी कर नया रिकॉर्ड भी बनाया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल पहले, उत्तर प्रदेश दूसरे और आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000