सोलन ब्रेकिंग : रिजार्ट के शिव मंदिर के दानपात्र से रुपये चुराने वाला निकला रिजार्ट का ही इलेक्ट्रिशयन, दो दिन का पुलिस रिमांड – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : रिजार्ट के शिव मंदिर के दानपात्र से रुपये चुराने वाला निकला रिजार्ट का ही इलेक्ट्रिशयन, दो दिन का पुलिस रिमांड

सोलन। परवाणू के काबा धारमुड़ा गांव में स्थित एक रिजार्ट के शिव मंदिर के दानपात्र से लगभग चालीस हजार की रकम चुराने के आरोपी इलेक्ट्रिशियन को आखिर पुलिस ने दबोच ही लिया। अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने उसकी दो दिन की पुलिस रिमांड ले ली है। अब उससे चुराई गई रकम की रिकवरी की जाएगी। पुलिस उसका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है।

Advertisement

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आठ अक्टूबर को काबा धारमुडा स्थित कैसिया रिजार्ट के मैनेजर प्रवीण कुमार ने परवाणू पुलिस को जानकारी दी कि उनके रिजार्ट परसिर में बनाए गए शिव मंदिर में रखे दानपात्र में से चार —पांच अक्टूबर की रात कोई ताला तोड़कर लगभग 40 हजार रुपये की राशि ले उड़ा।

Advertisement

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को पता चला कि घटना वाली रात रिजार्ट को इलैक्ट्रिशयन सोलन के काबा कला निवासी मदन लाल मंदिर के आसपास संदिग्ध रूप से भटक रहा था। इसके बाद पुलिस को ने मदन लाल को थाने में बुलाकर उससे पूछताछ शुरू की।

Advertisement

पहले तो वह ना नुकुर करता रहा लेकिन पुलिस की सख्ती के आगेू वह टूट गया। उसने मंदिर के दानपात्र से चोरी की बात को स्वीकार कर लिया। उसने बतया कि चोरी किये गये रुपयों में से कुछ को अपने खर्च के लि रख लिया और शेष को अपने घर में रख लिया। गिरफ्तार आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है ।

Advertisement

पुलिस ने मदन लाल को अदालत में पेश करके 2 दिन का पुलिस हिरासत रिमाण्ड हासिल किया। जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000