स्मार्ट मीटर ने मात्र 20 दिनों का बिजली बिल 1 लाख रुपए निकला फिर भी लग रहे हैं स्मार्ट मीटर – भारत केसरी टीवी

स्मार्ट मीटर ने मात्र 20 दिनों का बिजली बिल 1 लाख रुपए निकला फिर भी लग रहे हैं स्मार्ट मीटर

देहरा (पी सी शर्मा ) 16 फरवरी

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के विद्युत विभाग देहरा के अंतर्गत आने वाले गांव ढोंटा में बिजली विभाग के स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान लग गए हैं। यहां के एक स्थानीय दुकानदार निशांत कुमार उस समय गहरे सदमे में आ गए जब उनके घर में हाल ही में लगे स्मार्ट मीटर ने मात्र 20 दिनों का बिजली बिल 1 लाख रुपए से ज्यादा दर्शा दिया गया। घरेलू उपयोग के लिए इतनी भारी-भरकम राशि का बिल देखकर पीड़ित उपभोक्ता के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत विभाग के पास अपनी शिकायत दर्ज करवाई। निशांत कुमार ने बताया कि उनके घर में केवल सामान्य विद्युत उपकरणों का ही उपयोग होता है, ऐसे में इतनी अधिक खपत होना पूरी तरह से नामुमकिन है।

Advertisement

उन्होंने आशंका जताई कि या तो स्मार्ट मीटर में कोई बड़ी तकनीकी खराबी आई है या फिर डाटा फीडिंग और ट्रांसमिशन के दौरान विभाग की ओर से गंभीर लापरवाही बरती गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग देहरा के अधिशासी अभियंता बलेश कुमार ने उपभोक्ता को आश्वस्त किया कि यह प्रथम दृष्टया एक तकनीकी त्रुटि प्रतीत होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कई बार स्मार्ट मीटर के सिस्टम अपडेट या डाटा ट्रांसमिशन की वजह से सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी आ जाती है, जिससे इस तरह के असामान्य बिल जैनरेट हो जाते हैं। विभाग ने मामले की तुरंत तकनीकी जांच के आदेश दिए, जिसके बाद पाया गया कि बिल वास्तव में गलत था।

Advertisement

विभाग ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए त्वरित कार्रवाई की और 1 लाख रुपए के इस भारी-भरकम बिल को दुरुस्त कर दिया। सुधार के बाद उपभोक्ता का वास्तविक बिल मात्र 600 रुपए के करीब निकला, जिसे निशांत कुमार ने तुरंत जमा करवाकर राहत की सांस ली है। इस घटना के बाद अभियंता ने अन्य उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि यदि किसी को भी अपने बिजली बिल में ऐसी कोई विसंगति नजर आती है तो वे घबराएं नहीं और सीधे विभाग से संपर्क करें, ताकि समय रहते त्रुटि को सुधारा जा सके।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000