SJVN की बड़ी उपलब्धि, नाथपा झाकड़ी और रामपुर परियोजनाओं ने दिखाया दम – भारत केसरी टीवी

SJVN की बड़ी उपलब्धि, नाथपा झाकड़ी और रामपुर परियोजनाओं ने दिखाया दम

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

बिजली उत्पादन में एसजेवीएन ने रचा इतिहास, रिकार्ड 13302 मिलियन यूनिट विद्युत तैयार

Advertisement

 

Advertisement

नाथपा झाकड़ी और रामपुर परियोजनाओं का दमदार प्रदर्शन

एसजेवीएनएल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल करते हुए कुल 13302 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह प्रदर्शन कंपनी की मजबूत कार्यक्षमता और समर्पित टीम का परिणाम है। प्रदेश की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में शामिल नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 7506.617 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन के साथ अपने इतिहास का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन दर्ज किया। साथ ही मार्च 2026 में इस परियोजना ने कुल 150 अरब यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पार कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2108.034 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अपने 11 वर्षों के संचालन में यह पहली बार है, जब इस परियोजना ने 2100 मिलियन यूनिट का आंकड़ा पार किया। इसके अलावा नैटवार मोरी जलविद्युत स्टेशन ने 310.37 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन दर्ज किया, जो इसकी निर्धारित क्षमता से लगभग 17 प्रतिशत अधिक है। भूपेंद्र गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए कर्मचारियों को बधाई देते हुए केंद्र सरकार, विद्युत मंत्रालय, संबंधित राज्य सरकारों और सभी हितधारकों का आभार जताया। कंपनी अपनी स्थापना से ही देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में निरंतर योगदान दे रही है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000