नैनीताल ब्रेकिंग: पत्नी और नवजात की मौत के सदमे में जहर खाकर दे दी जान, शोक में डूबा परिवार – भारत केसरी टीवी

नैनीताल ब्रेकिंग: पत्नी और नवजात की मौत के सदमे में जहर खाकर दे दी जान, शोक में डूबा परिवार

नैनीताल। पत्नी और नवजात की मौत के बाद मानसिक तनाव के कारण पति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एक सप्ताह के भीतर परिवार के तीन सदस्यों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement

यूपी के रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के डोहरिया गांव निवासी साजिद (22) की पत्नी मुस्कान की एक सप्ताह पूर्व प्रसव के दौरान शिशु समेत मौत हो गई थी। मानसिक तनाव के कारण बृहस्पतिवार को साजिद ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे एसटीएच लाए जहां रात में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

Advertisement

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन शव को लेकर रामपुर रवाना हो गए हैं। मृतक के पिता सईद अहमद ने बताया कि साजिद कारपेंटर का काम करता था। सितंबर 2023 में उसका निकाह मुस्कान से हुआ था।
परिवार में पहले बच्चे की खुशियां आनी थी लेकिन प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई जिसके सदमे को साजिद बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने भी जहर खाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि साजिद उनके दो बेटों में बड़ा था। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000