Savitribai Thakur का बड़ा खुलासा: आंगनवाड़ी में फेसियल रिकग्निशन से राशन वितरण – भारत केसरी टीवी

Savitribai Thakur का बड़ा खुलासा: आंगनवाड़ी में फेसियल रिकग्निशन से राशन वितरण

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

संसद में हिमाचल

Advertisement

धर्मशाला मार्च 26 —2026

केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मन्त्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया की केंद्रीय महिला और बाल विकास
मन्त्रालय ने पौषण अभियान के अन्तर्गत आंगवाड़ी केन्द्रों में अनाज बितरण के लिए फेसियल रिकग्निशन प्रणाली शुरू की है जिसके अन्तर्गत बायो मीट्रिक प्रणाली के माध्यम से चेहरे की पहचान करके ही लाभार्थी पात्रों को राशन बितरित किया जा रहा है / इस “आधार आधारित ” ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से फ़र्ज़ी और अपात्र लोगो को अनाज बितरण रोकने में मदद मिलती है और अनाज की लीकेज रोकने में मदद मिली है /

उन्होंने बताया की 31 जुलाई 2025 तक कुल 5,10,24,888 लाभार्थियों में से 3,51,97,271 लाभार्थियों ने ” ई के बाई सी ” और फेस कैप्चर प्रक्रिया पूरी कर ली है जबकि फरबरी 2026 में कुल 4,77,88,108 लाभार्थियों में से 4,63,58,376 लाभार्थियों ने ” ई के बाई सी ” और फेस कैप्चर प्रक्रिया पूरी कर ली है /

उन्होंने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को बताया की नैशनल इ गवर्नेंस डिवीज़न द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्टेट कोऑर्डिनेटर्स के माध्यम से इस विषय पर निरन्तर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है /

उन्होंने बताया की “पौषण भी पढ़ाई भी ” कार्यक्रम के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को “सावित्रीबाई फुले नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ वीमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट” द्वारा राज्यों के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है जोकि सम्बन्धित राज्यों के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं /

उन्होंने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को बताया की 18.03.2026 तक कुल 3901 राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चूका है / उन्होंने बताया की मिशन पौषण 2 .0 के अन्तर्गत छह साल से कम उम्र के बच्चों , गर्भवती महिलाओं , स्तनपान कराने बाली माताओं ,14 से 18 साल की किशोरियों को कवर किया गया है /

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000