*RBI : बुजुर्गों को बैंकों के चक्करों से छुट्टी, 2026 से बदलेंगे कानून, अधिकारी घर आकर देंगे जरूरी सेवाएं* – भारत केसरी टीवी

*RBI : बुजुर्गों को बैंकों के चक्करों से छुट्टी, 2026 से बदलेंगे कानून, अधिकारी घर आकर देंगे जरूरी सेवाएं*

*RBI : बुजुर्गों को बैंकों के चक्करों से छुट्टी, 2026 से बदलेंगे कानून, अधिकारी घर आकर देंगे जरूरी सेवाएं*

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश की बैंकिंग व्यवस्था में बड़ा सुधार करने की तैयारी के अतंर्गत 238 नए बैंकिंग नियमों का ड्राफ्ट जनता के लिए जारी किया है और इस पर 10 नवंबर तक सुझाव मांगे हैं। इन नियमों को जनता की राय और बैंकिंग संस्थानों की प्रतिक्रिया के बाद 2026 की शुरुआत से लागू किया जा सकता है। इन प्रस्तावित बदलावों का मकसद ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाना, बैंकिंग सेवाओं को आसान बनाना और बैंकों की जवाबदेही तय करना है। नए नियमों में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के ग्राहकों को घर बैठे बैंकिंग सुविधा देने का प्रस्ताव भी रखा गया है। यानी उन्हें बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं होगी। बैंक अधिकारी घर पर जाकर जरूरी सेवाएं प्रदान करेंगे। आरबीआई ने कहा है कि अगर किसी ग्राहक के खाते से साइबर धोखाधड़ी होती है और वह इसकी जानकारी तीन दिनों के अंदर बैंक को देता है, तो उसकी जवाबदेही शून्य मानी जाएगी।

Advertisement

यानी ग्राहक को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। इसके साथ ही, अगर बैंक ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई नहीं करते हैं, तो उन पर 25,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। इससे बैंकों को साइबर सुरक्षा को लेकर और सतर्क रहने की जरूरत होगी। लॉकर से जुड़े विवादों में भी ग्राहकों के हित में बड़ा बदलाव किया गया है। अगर किसी ग्राहक का लॉकर बैंक की लापरवाही या सुरक्षा चूक के कारण चोरी या नुकसान का शिकार होता है, तो बैंक को लॉकर किराए के 100 गुना तक हर्जाना देना होगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000