तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने सियोगी नाले में लगाया पिंजरा – भारत केसरी टीवी

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने सियोगी नाले में लगाया पिंजरा

पंडोह : पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत सियोग में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है। यह पिंजरा सियोगी नाला में उसी स्थान के आसपास लगाया गया है, जहां पर तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। बता दें कि वीरवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम पंचायत सियोग के अंतर्गत नेशनल हाईवे के साथ सियोगी नाले में तेंदुआ घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था। तेंदुआ नाले की दिशा से होते हुए गांव की ओर आया, जो कि नवोदय विद्यालय के नजदीक का क्षेत्र है।

Advertisement

 

Advertisement

यह वीडियो क्षेत्र में काफी वायरल हुई और लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई थी। वन विभाग ने भी अब यहां पिंजरा लगा दिया है। रेंज ऑफिसर पंडोह देवांशु ठाकुर ने अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से इस पिंजरे को स्थापित करवाया और लोगों से तेंदुए के पकड़े जाने तक सावधानी बरतने की अपील की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि लोग घबराएं नहीं बल्कि सतर्क रहें और रात के अंधेरे में घरों से बाहर न निकलें। वहीं, सियोग पंचायत प्रधान वीना महंत, उपप्रधान फतेह राम, राज कुमार व क्षेत्र के लोगों ने वनमंडलाधिकारी नाचन एसएस कश्यप और आरओ पंडोह देवांशु ठाकुर का पिंजरा लगाने के लिए आभार जताया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000