भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का आज शिमला स्थित एन्नाडेल हैलीपैड पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। – भारत केसरी टीवी

भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का आज शिमला स्थित एन्नाडेल हैलीपैड पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

शिमला मदन शर्मा 6 जून, 2025

Advertisement

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हिमाचल में भव्य स्वागत

Advertisement

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हैलीपैड पर उपराष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित रहे। विक्रमादित्य सिंह को इस दौरे के लिए “मिनिस्टर-इन-वेटिंग” नियुक्त किया गया है।

एआरटीआरएसी के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी स्वागत में मौजूद रहे।

Advertisement

राजभवन पहुंचने पर उपराष्ट्रपति को राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा ने अगवानी की और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।

Advertisement

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश की जनता की ओर से उपराष्ट्रपति को पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ अपने हिमाचल प्रवास के दौरान राजभवन में ठहरेंगे और शनिवार को सोलन का दौरा करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000