Rajeev Bindal का आरोप: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए सरकार ने कानूनी प्रक्रिया में डाली अड़चन – भारत केसरी टीवी

Rajeev Bindal का आरोप: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए सरकार ने कानूनी प्रक्रिया में डाली अड़चन

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*डा. राजीव बिंदल का आरोप, कानूनी प्रक्रिया में सरकार ने डाली अड़चन*

Advertisement

हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने शनिवार को धर्मशाला में पत्रकार सम्मेलन के दौरान तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कस्टडी को लेकर दिल्ली और हिमाचल प्रदेश पुलिस के बीच टकराव पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत की छवि खराब करने के आरोपी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिमाचल सरकार बचा रही है। उन्होंने कहा कि गत दिनों जो कुछ हुआ है, वह हिमाचल के इतिहास में कभी नहीं हुआ। उन्होंने सुक्खू सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बजाय सरकार ने कानूनी गिरफ्तारी करने आई दिल्ली पुलिस टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कानून लागू करने वाली एजेंसियों के बीच टकराव पैदा कर दिया।

Advertisement

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि दिल्ली पुलिस कोर्ट के आदेशों समेत कानूनी प्रक्रिया के तहत हिमाचल प्रदेश आई थी। हालांकि, हिमाचल पुलिस ने कथित तौर पर दिल्ली पुलिस कर्मियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया और उनकी कार्रवाई में बाधा डाली। उन्होंने कहा जब कोई राज्य सरकार राजनीतिक हितों के लिए एक पुलिस बल को दूसरे के खिलाफ खड़ा करती है, तो यह संवैधानिक शासन के लिए सही नही है। उन्होंने कहां की प्रदेश में वन माफिया नशा माफिया, ट्रांसफर माफिया, चिट्टा माफिया सक्रिय है।

जो कर्मचारी व अधिकारी कानून की रक्षा के लिए तैनात किए गए हैं वह खुद आज सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस ने 40 महीनों में प्रदेश की जनता को 40 जख्म दिए हैं। सरकार जा सबसे पहला फैसला डीज़ल पर 7:50 रुपये वेट बढ़ाकर जनता पर थोपा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से हर वर्ग प्रभावित हुआ एक अनुमान के अनुसार सरकार ने 40 महीने में 8000 करोड़ रुपए जनता से वसूले।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000