महादेव गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज सर्वाधिक नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना क्षमता दर्ज करने पर हुआ चयन – भारत केसरी टीवी

महादेव गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज सर्वाधिक नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना क्षमता दर्ज करने पर हुआ चयन

B.R.Sarena मंडी, 17 जुलाई।
प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मंडी जिले में मॉडल सोलर गांव चयन हेतु आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा मंडी कपिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत महादेव के अंतर्गत आने वाला राजस्व गांव महादेव (जनगणना कोड 014326) को इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना क्षमता दर्ज करने के आधार पर मॉडल सोलर विलेज के रूप में चयनित किया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 7 दिसंबर 2024 से 6 जून 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें 2000 से अधिक आबादी वाले राजस्व गांवों गरोडु, भौर, कनैड, डुगरांइन, धारंडा, खिलड़ा, सलापड़, जरोल, महादेव, नेर, कुम्मी, बेहना, सयोग, पंडोह और नगवांई के बीच नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की स्थापना एवं उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिस्पर्धा करवाई गई थी।

Advertisement

परियोजना अधिकारी ने बताया कि यह चयन जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय एवं योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है। उन्होंने कहा कि मॉडल सोलर विलेज के रूप में चयनित होने से महादेव गांव को विभिन्न प्रकार की तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे इस गांव में और अधिक नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना संभव हो सकेगी।

Advertisement

उन्होंने आशा व्यक्त की कि महादेव गांव की यह उपलब्धि अन्य गांवों को भी हरित ऊर्जा की दिशा में प्रेरित करेगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000