Nalagarh–Paonta Sahib में करंट का कहर: झंडा बदलते समय एक की मौत, गीजर हादसे में प्रवासी युवक ने तोड़ा दम – भारत केसरी टीवी

Nalagarh–Paonta Sahib में करंट का कहर: झंडा बदलते समय एक की मौत, गीजर हादसे में प्रवासी युवक ने तोड़ा दम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

उपमंडल नालागढ़ की बैरछा पंचायत के गांव खनोवा में रविवार को नगर खेड़ा के स्थापना दिवस पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भंडारे के बीच ग्रामीण पारंपरिक झंडा चढ़ाने की रस्म निभा रहे थे और पुराने झंडे को उतारकर नया झंडा लगाने के लिए लोहे की पाइप निकाल रहे थे, तभी पाइप ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन (एचटी) बिजली लाइन से टकरा गई और उसमें करंट प्रवाहित हो गया। अचानक तीनों ग्रामीण करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में हरि सिंह पुत्र माड़ू राम की मौत हो गई, जबकि हरि सिंह पुत्र लेख राज तथा अवतार सिंह पुत्र मेहर चंद गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने तीनों को तुरंत पंजैहरा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हरि सिंह की हालत नाजुक होने पर उसे एम्स बिलासपुर रैफर किया गया। सोमवार को सिविल अस्पताल नालागढ़ में पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जबकि दोनों घायलों का उपचार जारी है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मतरालियो में नहाते समय गीजर में करंट आने से प्रवासी युवक ने तोड़ा दम
पांवटा साहिब के मतरालियों में एक प्रवासी श्रमिक की गीजर के इस्तेमाल के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। मतरालियों में किराए के कमरे में रह रहे उत्तर प्रदेश के एक 27 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक काम से लौटकर नहाने के लिए बाथरूम में गया था। मृतक की पहचान निखिल चौहान पुत्र सुरेंद्र निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000