सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़, दुष्प्रचार व गलत सूचनाएं फैलाने पर होगी कार्रवाई- उपायुक्त – भारत केसरी टीवी

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़, दुष्प्रचार व गलत सूचनाएं फैलाने पर होगी कार्रवाई- उपायुक्त

ब्रह्मू राम सरेना ब्यूरो कुल्लू 11 मई 2024संख्या 241.

Advertisement

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज यहां कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के लिए ज़िला में सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। साथ ही राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों के चुनावी ब्यय पर भी कड़ी नजर रखी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न मीडिया माध्यमों से दुष्प्रचार व मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरूपयोग रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ और तथ्यहीन व गलत सूचनाएं फैलाने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की श्रेणी में आता है और इस पर प्रसारित सामग्री पर ज़िला स्तर पर गठित (एमसीएमसी )मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति द्वारा चौबीसों घण्टे कड़ी नज़र रखी जा रही है। यदि सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना से सम्बन्धित कोई सामग्री पाई जाती है तो इसे प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
तोरुल एस रविश ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक सामग्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रसारित या प्रचारित न करें।
उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई भी राजनीतिक विज्ञापन इत्यादि जारी करने से पहले मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति से पूर्व अनुमति व (सर्टिफिकेशन) प्रमाणन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अथवा उम्मीदवार अपने ब्लॉग, वेबसाइट व व्यक्तिगत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए गए संदेश, कमेंट, फोटो, वीडियो इत्यादि को विज्ञापन की श्रेणी से बाहर रखा गया है। बेशर्त इनमें आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। साथ ही ये सामग्री विज्ञापन की श्रेणी में न आती हो।
उन्होंने केबल चैनल आपरेटरों से भी कहा कि वे अपने चैनल पर राजनीतिक दलों या उम्मीदवारो के राजनीतिक विज्ञापन मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति से पूर्व अनुमति व प्रमाणन के उपरान्त ही प्रसारित करे। उन्होंने कहा कि मतदान से एक दिन पहले ओर मतदान वाले दिन प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित के लिए भी एमसीएमसी से पूर्व अनुमति व प्रमाणन आवश्यक है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000