LunarEclipse2026: 3 घंटे 27 मिनट का चंद्र ग्रहण, जानें भारत में टाइमिंग और सूतक नियम – भारत केसरी टीवी

LunarEclipse2026: 3 घंटे 27 मिनट का चंद्र ग्रहण, जानें भारत में टाइमिंग और सूतक नियम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

सूर्यग्रहण के बाद अब साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर से शाम तक रहेगा, फिर रात को होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद 4 मार्च को होली खेली जाएगी। यह चंद्र ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में लगने वाला है। बता दें कि यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य होगा।

कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण?
बता दें कि चंद्र ग्रहण तीन मार्च को भारतीय समय के अनुसार 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर खत्म होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट रहेगी। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, इसलिए भारत में इसका सूतक काल 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा

साहसिक खेल गतिविधियाँ
सूतक काल में क्या न करें
बता दें कि सूतक काल में पूजा-अर्चना, मूर्तियों को छूना, नए कामों की शुरुआत करना और किसी भी प्रकार का शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा सूतक काल में भोजन पकाना या ग्रहण करना, यात्रा करना और संवेदनशील लोगों को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

भारत में यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में नजर आएगा। भारत में यह बंगाल के उत्तर-पूर्वी हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों जैसे मोजरम, नागालैंड, मणिपुर, असम और अरुणाचल प्रदेश में देखा जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000