LR Institute of Management के MBA छात्रों का शानदार प्रदर्शन, Himachal Pradesh Technical University मेरिट में 15 विद्यार्थियों ने बनाई जगह – भारत केसरी टीवी

LR Institute of Management के MBA छात्रों का शानदार प्रदर्शन, Himachal Pradesh Technical University मेरिट में 15 विद्यार्थियों ने बनाई जगह

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के MBA विद्यार्थियों ने HPTU परिणामों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Advertisement

सोलन, हिमाचल प्रदेश:

एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने HPTU हमीरपुर द्वारा घोषित MBA प्रथम सेमेस्टर के परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। कुल 15 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की टॉप 10 सूची में स्थान प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।

उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों में अंजलि ने द्वितीय स्थान (SGPA 8.85) प्राप्त किया, जबकि तुषार ने तृतीय स्थान (SGPA 8.54) हासिल किया। कृतिका और प्रियांशु चौहान ने पाँचवाँ स्थान (SGPA 8.31) प्राप्त किया। दीपक कुमार, पलक और सानिध्य ने सातवाँ स्थान (SGPA 8.15), जबकि निखिल जमवाल ने आठवाँ स्थान (SGPA 8.00) प्राप्त किया।
नवजोत सिंह, पूजा राणा और साक्षी देवी ने नवाँ स्थान (SGPA 7.92) प्राप्त किया, वहीं जतिन सिंह पंध्यार, मुस्कान, प्रांजलि और वसु पाहवा ने दसवाँ स्थान (SGPA 7.85) हासिल किया।
संस्थान की प्रबंध निदेशक श्रीमती शचि सिंह ने सभी विद्यार्थियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके परिश्रम और समर्पण की सराहना की। निदेशक (शैक्षणिक), प्रो. डॉ. पी. पी. शर्मा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेता संधू ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सफलता उनके निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
अंत में, संस्थान ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आने वाले समय में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000