ऊना न्यूज: क्षेत्रीय अस्पताल में खुले में फेंकी जा रही डिस्पोजल सिरिंज – भारत केसरी टीवी

ऊना न्यूज: क्षेत्रीय अस्पताल में खुले में फेंकी जा रही डिस्पोजल सिरिंज

ऊना।   क्षेत्रीय अस्पताल ऊना परिसर में इस्तेमाल की गई डिस्पोजल सिरिंज खुले में फेंकी जा रही हैं। इतना ही नहींं, बल्कि अस्पताल परिसर के साथ सटे क्षेत्र में गंदगी की ढेर लगे हुए हैं।
वहीं, खुले में शराब की बोतल तक फेंकी गई हैं। यह सारा आलम मातृ-शिशु अस्पताल परिसर के भीतर स्थित लैब के इर्दगिर्द बाहर देखने को मिला। दूसरी ओर मातृ-शिशु अस्पताल के मुख्य गेट पर लावारिस कुत्तों का झुंड उमड़ा रहता है, जिससे लोगों को अस्पताल परिसर में उपचार करवाने के लिए समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार मातृ-शिशु अस्पताल के धरातल की मंजिल का तो हाल बेहाल हो गया है। जगह-जगह पर खुले में शौच से वातावरण बदबूदार हो गया है। अस्पताल परिसर की धरातल मंजिल में खुले में स्ट्रेचर धूल फांक रहे हैं। वहीं, कंडम गाड़ियां भी नीलाम होने की राह ताक रही हैं, लेकिन इस दिशा में आज तक अस्पताल प्रबंधन ने कोई भी व्यवस्था समय रहते नहीं की। व्यवस्था के नाम पर अस्पताल प्रबंधन खामोश बैठा है, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। ऐसा भी नहीं है कि अस्पताल प्रबंधन के पास बजट की कमी है। पर्याप्त मात्रा में हर सुविधा और विकास के लिए बजट है, लेकिन व्यवस्था को कायम करने के नाम पर कोई भी सुधार होता नजर नहीं आया है।

Advertisement

चिकित्सा अधीक्षक मातृ-शिशु अस्पताल संजय मनकोटिया ने कहा कि साफ सफाई सहित अन्य अव्यवस्थाओं का मामला मेरे ध्यान में आया है। इसको लेकर जल्द सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement

 

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000