Kasauli International Public School में वॉलीबॉल सिटी लीग का आगाज़, 14 टीमों में जबरदस्त मुकाबला – भारत केसरी टीवी

Kasauli International Public School में वॉलीबॉल सिटी लीग का आगाज़, 14 टीमों में जबरदस्त मुकाबला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वॉलीबॉल सिटी लीग का शुभारंभ

Advertisement

कसौली, 27 मार्च 2026 — कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किपस), सनवारा में “साई अस्मिता खेलो इंडिया: एम्पावरिंग वीमेन थ्रू वॉलीबॉल सिटी लीग” का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 27 से 28 मार्च 2026 तक स्कूल परिसर में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और वॉलीबॉल में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 14 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बाद कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गीता आदर्श विद्यालय, सोलन वॉलीबॉल टीम और कंडाघाट की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं।
सेमीफाइनल मुकाबले 28 मार्च को खेले जाएंगे, जिनमें विजेता टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलता है!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000