उपायुक्त ने धर्मपुर विकास खण्ड में उचित मूल्य की दुकानों का किया औचक निरीक्षण – भारत केसरी टीवी

उपायुक्त ने धर्मपुर विकास खण्ड में उचित मूल्य की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

B.R.Sarena सोलन दिनांक 28.06.2025
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज विकास खण्ड धर्मपुर में उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की।
मनमोहन शर्मा ने उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न, खाद्य तेल एवं अन्य वस्तुओं को जांचा और इनकी गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने इन दुकानों में ऑनलाइन प्रणाली की भी जांच की और उपभोक्ताओं से विभिन्न विषयों पर बातचीत की।
उन्होंने उपलब्ध दालों, गंदम, चावल व अन्य सामाग्री की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।
मनमोहन शर्मा ने दुकान धारकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे उपदान के अनुरूप समय पर गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री, तेल एवं अन्य वस्तुएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। उन्होंने दुकान धारकों से सूचना पट्ट पर मूल्य सूची और वस्तुओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को यह जानकारी अद्यतन मिलती रही।
उपायुक्त ने उपभोक्ताओं से बात कर खाद्यान्न मिलने एवं उपलब्धता के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रसोई गैस की आपूर्ति के विषय पर भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न उपलब्धता के सम्बन्ध में समय-समय पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षकों को जानकारी देते रहे।
मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर उचित मूल्य की दुकानों में स्टॉक रजिस्टर इत्यादि की जांच भी की। उन्होंने ऑनलाइन व्यवस्थाओं को भी जांचा और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों को उचित मूल्य पर खाद्यान्न, तेल एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने में उचित मूल्य की दुकानें अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी को समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला प्रशासन सरकार के निर्देशानुसार इस दिशा में निरंतर कार्यरत है और यह प्रयास किया जा रहा है कि उचित मूल्य की दुकानें जनहित साधनी की दिशा में अपने कार्य का निर्वहन उचित प्रकार करती रहें। उन्होंने कहा कि ज़िला में लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप मानदण्डों के अनुसार उचित मूल्य की और दुकानें भी स्थापित की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000