IPL 2026: 15,000 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, काल सोमानी बने मालिक – IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम – भारत केसरी टीवी

IPL 2026: 15,000 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, काल सोमानी बने मालिक – IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

भारतीय मूल के अमरीकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीदा दल

Advertisement

 

 

राजस्थान रॉयल्स 1.63 बिलियन डालर यानी करीब 15,289 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ बिक गई है। इसके साथ ही राजस्थान आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई है। भारतीय मूल के अमरीकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कॉन्सोर्टियम ने फ्रेंचाइजी के लिए ये सबसे बड़ी बोली लगाई है, जिसे मंजूर कर लिया गया है। राजस्थान ने लखनऊ सुपर जायंट्स का रिकॉर्ड तोड़ा। लखनऊ को संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने 2021 में 7,090 करोड़ की भारी बोली लगाकर खरीदा था। राजस्थान रॉयल्स की फाइनल बिडिंग रेस में चार बड़े ग्रुप शामिल थे।

 

इसमें आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और कैपरी ग्लोबल भी दावेदारी में थे। हालांकि, इन सभी को पीछे छोड़ते हुए काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने आखिरकार यह बोली जीत ली। काल सोमानी पहले से ही राजस्थान रॉयल्स में इन्वेस्टर थे। 2021 में उन्होंने फ्रेंचाइजी में एंट्री ली थी। सोमानी ने तब कहा था, हमें इस निवेश में बहुत बड़ी संभावना दिख रही है और हम आईपीएल के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं। शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला सीजन 2008 में जीता था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000