HRTC में 171 JOA (आईटी) पद भरने का फैसला, 78 पीस मील वर्कर होंगे कॉन्ट्रैक्ट पर, नाइट अलाउंस में राहत – भारत केसरी टीवी

HRTC में 171 JOA (आईटी) पद भरने का फैसला, 78 पीस मील वर्कर होंगे कॉन्ट्रैक्ट पर, नाइट अलाउंस में राहत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल की 162 वीं बैठक में कर्मचारियों और परिवहन सेवाओं से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निगम में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी)के 171 पद भरने का निर्णय लिया गया। इसी तरह 78 पीस मील वर्करों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाने की मंजूरी दी गई। दो दिन चली बैठक में वेतन वृद्धि, नई भर्तियां, बस खरीद और निगरानी व्यवस्था को लेकर मंजूरी दी गई। डिप्टी सीएम ने शिमला में दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ड्राइवर-कंडक्टर रात में बसें लेकर जाते हैं और अपने घरों से दूर रहते हैं। ऐसे ड्राइवर-कंडक्टर को नाइट अलाउंस नहीं मिलता। 30 किलोमीटर से ज्यादा दूरी वालों को ही नाइट अलाउंस दिया जाता है। मगर अब यह सीमा हटाकर 30 किलोमीटर से कम दूरी वालों को भी नाइट अलाउंस मिलेगा। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुरूप एचआरटीसी के दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के मानदेय में 25 रुपए की वृद्धि को मंजूरी दी गई। इसके बाद, अब निगम के दैनिक भोगी कर्मचारियों का दैनिक दिहाड़ी 400 से बढक़र 425 हो गई है।
परिवहन निगम में दस हजार कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनमें से 9099 कर्मचारियों को ओपीएस में शामिल किया गया है। इन सभी कर्मचारियों को पहले एनपीएस के दायरे में लाया गया था। इसके अलावा 170 सेवानिवृत्ति कर्मचयारियों को#HRTC

Advertisement

#MukeshAgnihotri

#JOAITRecruitment

#HimachalPradesh

#TransportDepartment

#HRTCCEmployees

#NightAllowance

#DailyWageWorkers

#OPS

#HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000