HPTU परीक्षा में एल.आर. इंस्टीट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कई विद्यार्थियों ने हासिल की टॉप रैंक – भारत केसरी टीवी

HPTU परीक्षा में एल.आर. इंस्टीट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कई विद्यार्थियों ने हासिल की टॉप रैंक

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*एल.आर. इंस्टीट्यूट के होनहार छात्रों ने HPTU परीक्षा में बिखेरी प्रतिभा की चमक*

Advertisement

एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सोलन के बी. फार्मेसी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

Advertisement

परिणामों में प्रिया ने 9.50 SGPA प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। छठे स्थान पर आर्यन, दिपाली और नंदिनी ने 9.17 SGPA प्राप्त किए। आठवें स्थान पर आरश, अजय और इशिता कश्यप ने 9.0 SGPA हासिल किए।

वहीं नौवें स्थान पर खुशी, निशांत ठाकुर, अमीषा और अमित ने 8.92 SGPA प्राप्त किए। दसवें स्थान पर हिमांशी, कंचन, प्रांजल, राजन, रितिका शर्मा, रुचिका दिल्ता, समृद्धि, समृति और श्वेता ने 8.83 SGPA प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस उल्लेखनीय सफलता पर संस्थान के प्रबंध निदेशक शचि सिंह, अकादमिक निदेशक डॉ. पी.पी. शर्मा तथा प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि छात्र भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे। संस्थान परिवार ने इस उपलब्धि को गर्व का विषय बताते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000