HPPSC अध्यक्ष व सदस्यों ने राज्यपाल से की मुलाकात, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर – भारत केसरी टीवी

HPPSC अध्यक्ष व सदस्यों ने राज्यपाल से की मुलाकात, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) के अध्यक्ष कैप्टन रमेश्वर सिंह ठाकुर एवं आयोग के अन्य सदस्यों ने आज शिमला स्थित राजभवन (लोक भवन) में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की।

Advertisement

बैठक के दौरान अध्यक्ष ने राज्यपाल को आयोग की विभिन्न गतिविधियों और पहलों के बारे में अवगत कराया, विशेष रूप से परीक्षाओं के आयोजन, भर्ती प्रक्रियाओं तथा सरकारी सेवाओं में उम्मीदवारों के चयन में पारदर्शिता, दक्षता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। आयोग के कार्य संचालन से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक एवं संस्थागत विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

राज्यपाल ने भर्ती प्रक्रिया में उच्च स्तर की योग्यता और ईमानदारी बनाए रखने में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की भूमिका की सराहना की। उन्होंने परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक आधारित प्रणालियों को अपनाने के महत्व पर बल दिया।

श्री शुक्ल ने कहा कि एक निष्पक्ष और विश्वसनीय भर्ती प्रणाली शासन में जनता के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और राज्य के समग्र विकास में भी सहायक होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आयोग अपने दायित्वों का निर्वहन भविष्य में भी पूरी निष्ठा और पेशेवर तरीके से करता रहेगा।

इस अवसर पर आयोग के सदस्य कर्नल राजेश कुमार शर्मा, डॉ. पवनिश शर्मा, प्रो. ममता मोक्टा और रखिल काहलों, सचिव निवेदिता नेगी तथा अतिरिक्त सचिव छवि नांटा भी उपस्थित रहे।

इसके उपरांत रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (RERA) के अध्यक्ष आर.डी. धीमान ने भी राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000