HP WEATHER : प्रदेश में तूफान-बारिश, ओलावृष्टि-बर्फबारी का अलर्ट – भारत केसरी टीवी

HP WEATHER : प्रदेश में तूफान-बारिश, ओलावृष्टि-बर्फबारी का अलर्ट

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*HP WEATHER : प्रदेश में तूफान-बारिश, ओलावृष्टि-बर्फबारी का अलर्ट*

Advertisement

 

 

कई क्षेत्रों में जमकर बरस सकते हैं बादल

 

आज और कल 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 

 

हिमाचल प्रदेश में मौसम इन दिनों कई अठखेलियां कर रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रो में कहीं बर्फबारी और बारिश, तो निचले कई क्षेत्र सूखे की चपेट में हैं।

वहीं अब आने वाले दिनों में मौसम विभाग शिमला द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरवेन्स के एक्टिव होने की वजह से मौसम बदलने वाला है। राज्य में अगले दो दिन यानी 15 और 16 मार्च को तेज अंधड़, बिजली कडक़ने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

 

इसके साथ ही गरज के साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल जमकर बरस सकते हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली कडक़ने की संभावना है और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। खासकर 15 मार्च को कई इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। 17 मार्च को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, लेकिन इस दिन के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके बाद 18 मार्च को मौसम फिर से सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग ने 18 मार्च को भी कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़, बिजली कडक़ने और बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि 19 और 20 मार्च को भी प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है, लेकिन इन दिनों के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

 

बारिश की कमी, उछला तापमान

शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में मौसम मिला-जुला बना हुआ है। कहीं धूप खिली रही, तो कहीं बादलों की आवाजाही देखी गई। बारिश न होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार विंटर सीजन में इस बार सामान्य से कम बारिश और बर्फबारी हुई है। पिछले कुछ दिनों से बादलों के न बरसने की वजह से तापमान में उछाल आया है और कई जगहों पर लोगों को मार्च में ही गर्मी का एहसास होने लगा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000