Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार-शनिवार बारिश और बर्फबारी के आसार, जानें ताज़ा अपडेट – भारत केसरी टीवी

Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार-शनिवार बारिश और बर्फबारी के आसार, जानें ताज़ा अपडेट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में चार मार्च तक मौसम साफ रहेगा। वीरवार शाम धर्मशाला में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया है।

Advertisement

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 27-28 फरवरी और तीन-चार मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम में बदलने से अन्य क्षेत्रों के तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान जताया गया है। वीरवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने से मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम में अब सुबह और शाम के समय गर्माहट बढ़ने लगी है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी के तापमान में भी वृद्धि रिकॉर्ड हुई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000