Himachal Pradesh School Education Department का बड़ा फैसला: शिक्षा कार्यालयों में फेस बेस्ड बायोमीट्रिक से होगी हाजिरी, रियल-टाइम निगरानी शुरू – भारत केसरी टीवी

Himachal Pradesh School Education Department का बड़ा फैसला: शिक्षा कार्यालयों में फेस बेस्ड बायोमीट्रिक से होगी हाजिरी, रियल-टाइम निगरानी शुरू

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शिक्षा कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए फेस बेस्ड बायोमीट्रिक सिस्टम लागू करने का फैसला लिया है। विभाग ने सभी उपनिदेशकों, प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा अधिकारियों तथा बीईईओ कार्यालयों को मशीनें प्राप्त कर जल्द इंस्टॉल करवाने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अब पारंपरिक रजिस्टर या साधारण बायोमीट्रिक की जगह फेस रिकॉग्निशन आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू की जा रही है। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार नए मॉडल की फेस बेस्ड बायोमीट्रिक टर्मिनल मशीनें खरीदी गई हैं। इन मशीनों की खरीद एचपीएसईडीसी के माध्यम से की गई है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब सभी कर्मचारियों की उपस्थिति इसी मशीन के जरिए दर्ज होगी और इसकी निगरानी राज्य स्तर पर रियल-टाइम आधार पर की जाएगी। यानी किसी भी कार्यालय में देर से आने, समय से पहले जाने या अनुपस्थित रहने की जानकारी सीधे मुख्यालय तक पहुंचेगी।
इंजीनियर को देना होगा पूरा सहयोग
निर्देशों में कहा गया है कि संबंधित कार्यालय सतलुज डॉक्यूमैंट कंपनी से मशीन प्राप्त करें और स्थापना के दौरान इंजीनियर को बिजली व नैटवर्क केबल जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाएं, ताकि मशीन सुचारू रूप से कार्य कर सके

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000